हम आपको आज ऐसे टिप्स देंगे कि जिसे अपनाकर आप इस डर से मुक्ति पा सकती हैं. जो महिलाएं अभी गर्भवती नहीं होना चाहती है वो अपने खानपान में उन चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें जो हम आपको बताने वाले हैं.
गर्भवती न होने के तरीके | Pregnancy Se Bachne Ke Upay
महिला और पुरुष दोनों के लिए प्रेगनेंसी से बचने के तरीके होते हैं। इसलिए, हम यहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपाय बताएंगे। पहले हम पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक उपायों के बारे में बात करेंगे।
पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक उपाय
3. विदड्रॉल : इसे पुलआउट प्रक्रिया भी कहते हैं। इस प्रक्रिया में पुरुष वीर्यपात से तुरंत पहले अपने प्राइवेट पार्ट को योनि से बाहर निकाल लेते हैं। ऐसा करने से गर्भवती होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है, क्योंकि सही समय पर पुलआउट करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
आइए, अब जानते हैं कि महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक उपाय क्या-क्या हो सकते हैं।
महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक उपाय
1. गर्भनिरोधक दवाएं : अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई महिलाएं गर्भ निरोधक दवाओं (Garbh Nirodhak Goli) का इस्तेमाल करती हैं (4)। बाजार में कई तरह की गर्भ निरोधक दवाएं आती हैं, जिनमें से किसी में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन दोनों होते हैं, तो किसी में केवल प्रोजेस्टिन होता है। कई महिलाएं दोनों हार्मोन वाली दवा लेती हैं, जिसे कॉम्बिनेशन पिल कहा जाता है। कुछ मामलों में महिला को गर्भ निरोधक दवा लेने से बचना चाहिए, जैसे :
इसलिए, बेहतर होगा कि एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लेकर गर्भनिरोधक दवा का सेवन करें। डॉक्टर महिला की शारीरिक स्थिति को समझते हुए सही दवा का सुझाव दे पाएंगे।
2. बर्थ कंट्रोल पैच : प्रेगनेंसी से बचाने वाला यह प्लास्टिक का पतला पैच होता है। यह पैच हार्मोन को अवशोषित करता है, जो अंडे को महिला के अंडाशय में जाने से रोकता है और अनचाहे गर्भ से बचाता है। यह पैच शरीर की त्वचा पर लगाया जाता है। इसे कूल्हे पर, पेट पर या हाथ के ऊपरी भाग पर कहीं भी लगा सकते हैं (5)।
3. प्रजनन जागरूकता प्रक्रिया : यह आपको आपके मासिक धर्म का अनुमान लगाने में मदद करती है। इसके जरिए आपको पता चलता है कि आपके ओव्युलेशन का समय क्या है। ओव्युलेशन वह समय है, जब महिला के गर्भधारण करने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। सामान्य तौर पर ओव्युलेशन प्रक्रिया पीरियड्स शुरू होने के दो सप्ताह पहले होती है। यह वो समय होता है जब महिला के अंडाशय से अंडे निकलते हैं (6)। ऐसे में यह तरीका आपको ओव्युलेशन के दौरान संबंध बनाते समय सतर्कता बरतने में मदद करता है, लेकिन इस प्रक्रिया की सफलता दर न के बराबर है।
4. गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण : गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण एक छोटी और पतली रॉड होती है, जो माचिस की तीली जैसी दिखती है। डॉक्टर इसे आपके हाथ में डालते हैं। यह एक ऐसा हार्मोन जारी करती है, जो आपको करीब चार साल तक गर्भावस्था से बचा सकती है। इसके अलावा, जब आप मां बनना चाहें, तो डॉक्टर की मदद से इसे निकलवा भी सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी सामने आए हैं, जो इस प्रकार हैं :
5. गर्भनिरोधक शॉट : यह एक इन्जेक्शन है, जो हर तीन महीने में लगाया जाता है। इस शॉट में प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है, जो ओव्युलेशन को रोककर गर्भधारण की संभावना को कम करता है। महिला के ट्यूब में अंडा न होने से गर्भधारण की संभावना नहीं रहती। इसका प्रभाव बनाए रखने के लिए आपको बिना भूले हर तीन महीने में यह इन्जेक्शन लेना होगा।
6. इंट्रायूट्रिन डिवाइस : गर्भधारण को रोकने के लिए गर्भाशय में इस छोटे-से डिवाइस को डाला जाता है, जिसे सबसे प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात यह भी है कि इसे निकलवाने के बाद आप गर्भवती हो सकती हैं। यह सबसे सुरक्षित, सस्ता, लंबे समय तक चलने वाला और कारगर उपाय है। यह डिवाइस दो प्रकार का होता है:
7. बर्थ कंट्रोल रिंग : गर्भनिरोध का सुरक्षित तरीका है, जिसमें योनि में गर्भनिरोधक रिंग डाली जाती है। यह छोटी और लचीली रिंग होती है, जो हार्मोन रिलीज करके अनचाही प्रेगनेंसी को रोकती है। अगर सही तरीके से इसे डाला जाए और हर महीने समय पर बदला जाए, तो यह गर्भनिरोध का काफी प्रभावी तरीका है (7)।
8. महिला नसबंदी : गर्भधारण को स्थायी रूप से रोकने के लिए इसे अपनाया जा सकता है। इसमें फैलोपियन ट्यूब को बांध दिया जाता है, जिससे अंडे शुक्राणुओं तक नहीं पहुंच पाते।
9. डायाफ्राम : डायाफ्राम एक फैले हुए कप के समान होता है, जिसे योनि के भीतर डाला जाता है। यह संबंध बनाने के दौरान आपके गर्भाशय को ढक देता है, जिससे गर्भ नहीं ठहर पाता।
गर्भावस्था से बचने के लिए सावधानियां
अगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे, तो निश्चित तौर पर अनचाही गर्भावस्था से बच सकेंगे। नीचे हम गर्भावस्था से बचने के लिए कुछ सावधानियां बता रहे हैं :
इस लेख से स्पष्ट होता है कि अनचाही गर्भावस्था से बचाना आसान है। इसके लिए कंडोम व अन्य गर्भनिरोधक तरीके ही अपनाने चाहिए। अब आपके लिए कंडोम के अलावा और कौन-सा तरीका सुरक्षित हो सकता है, इस संबंध में एक बार अपने डॉक्टर से जरूर बात करें। साथ ही शिशु की प्लानिंग का निर्णय पति-पत्नी को एक-दूसरे की सहमति से ही लेना चाहिए।

0 Comments