विटामिन सी मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। वह चाहे हमारी स्किन हो या बाल या फिर बॉडी का कोई और पार्ट। इन सभी के लिए विटामिन सी किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन सी को एस्कॉबिॅक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरती के साथ-साथ हेल्थ का भी ख्याल रखता है। इसके इस्तेमाल से हमारा शरीर अनेक बीमारियों से बचा रहता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं जो रक्त संचार, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं तो आइए जानते हैं।
विटामिन सी हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है (Importance of vitamin C)
- मसूड़ों को रखे स्वस्थ – मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। कई बार मसूड़ों से खून निकलने लगता है, और मुंह से गंध आने लगता है।
- चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाए – उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर कई तरह के परेशानिया आने लगती है। जैसे- त्वचा का रूखा होना, झुर्रियों का आना आदि। ये उन सबको दूर करता है, और ज्यादा उम्र के निशान को कम करता है।
- घाव को जल्दी भरे – त्वचा पर किसी भी प्रकार का घाव या इंफेक्शन को भरता है और उसे ठीक करता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाये – शरीर की हड्डियों कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन सी की भी जरूरत होती है। ये उसे मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं।
- इम्यूनिटी पावर मजबूत बनाएं – विटामिन सी के इस्तेमाल से हमारा इम्यूनिटी पावर मजबूत होता है। बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है, और हमारा बॉडी संक्रमण मुक्त रहता है।
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करें – हम ऐसे कई सारे लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित होते हैं। विटामिन सी के इस्तेमाल से राहत मिल सकता है।
- चेहरे में होने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा – विटामिन सी की नियमित इस्तेमाल से दाग धब्बों को हटाकर चेहरे के रंगत को निखार कर, स्किन को सुंदर बनाया जा सकता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, कॉलेजन की मात्रा को बढ़ाकर स्किन को हेल्दी रखते हैं।
- सूर्य की किरणों से रक्षा करें – विटामिन सी सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन की रक्षा करता है, और सन बर्न समस्या से राहत दिलाता है।
- पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से निजात दिलाएं – अगर आपको पेट से संबंधित समस्या है, तो आप विटामिन सी के सेवन अवश्य करें, इससे राहत मिलेगी।
- बालों के लिए वरदान – विटामिन सी की कमी से बालों में रूखापन जैसी समस्याएं हो जाती हैं, बाल झड़ने लगते हैं। इन सभी से निजात मिलेगा। बाल सुंदर और मजबूत बनेंगे। रक्त संचार भी ठीक होगा।
- हेल्थ समस्याओं से छुटकारा – विटामिन सी तनाव, अस्थमा, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।
विटामिन सी के कमी के कारण होने वाले नुकसान या लक्षण (Symptoms of vitamin C deficiency)
- जोड़ों में सूजन और दर्द होना – अगर आपको जोड़ों में दर्द या सूजन का शिकायत हैं तो विटामिन सी की कमी हो सकता है।
- नाक से खून आना – नाक से खून आना चिंता का विषय तो है ही, साथ ही यह विटामिन सी की कमी की ओर इशारा भी हो सकता है।
- घाव का जल्दी ठीक ना होना – घाव का दर्द असहनीय होता है। लेकिन कई बार ये ठीक होने में ज्यादा समय लेने लगता है।
- मसूड़ों में सूजन और खून आना – मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या भी विटामिन सी की कमी के कारण होता है।
- स्किन का रूखा होना – स्किन का बेजान और रूखा होना हमारे सुन्दरता में रूकावट का काम करता है।
- बालों का टूटना और कमजोर होना – बालों का टूटना और कमजोर होना भी विटामिन सी के कमी के कारण हो सकता है इसके लिए हमें फल और हरी सब्जियां खाने चाहिए।
- एनीमिया – एनीमिया रोग से ग्रसित लोगों में अक्सर विटामिन सी की कमी पाया जाता है।
- प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी पावर कम होना – हम सभी को स्वस्थ रहने और रोगों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत रहना जरूरी होता है। इसके लिए हमे विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।
- दातों का पकड़ कमजोर होना – कई बार हमारे दांत समय से पहले ही निकलने लगते हैं या उनमें तरह-तरह के दिक्कतें आ जाती हैं। दांतो को मजबूत रखने के लिए अपने खानपान में जरूरी विटामिंस को शामिल करना चाहिए।
- पाचन तंत्र को ठीक से काम न करना – जो भी हम खाते हैं उसे ठीक से पचने के लिए पाचन तंत्र का ठीक से काम करना जरूरी होता है। इसके लिए आप विटामिन सी को डाइट में जरूर शामिल करें।
- आंखों की रोशनी कम होना – आंखों की रोशनी कम होना कोई आम समस्या नहीं है। हम सभी को अपने डाइट में विटामिन सी युक्त भोजन करना चाहिए।
विटामिन सी के कमी के कारण (Reason for vitamin C deficiency)
विटामिन सी की कमी होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। खानपान में फल और सब्जी का सेवन ना करना भी एक बहुत बड़ा कारण है। यहां हम जानेंगे कुछ और कारणों के बारे में-
1. पौष्टिक आहार की कमी
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल में लोग जल्दी पकने वाले खाने पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, और खानपान पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके वजह से बॉडी में विटामिन सी की कमी हो जाती है।
2. धूम्रपान या नशा करना
जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके शरीर में विटामिन सी की कमी अधिक होती है। नशा करने वाले को अधिक मात्रा में इस विटामिन का सेवन करना चाहिए।
3. पैकेजिंग वाला या डेरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन करना
हम पौष्टिक आहार से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट पर आश्रित होते जा रहे हैं, जो हमारे हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। इसकी जगह आप फल और सब्जियों का सेवन करें। डेरी प्रोडक्ट यूज ज्यादा नहीं करनी चाहिए।
विटामिन सी की कमी होने पर क्या खाएं (Vitamin C rich foods)
विटामिन सी एक प्रकार का घुलनशील विटामिन होता है। इसके लक्षण और कारण का पता तो हमें ऊपर में चल गया है, अब जानते हैं इसके पूर्ति के लिए क्या खाने चाहिए।
- आम
- कीवी
- ब्रोकली
- पपीता
- स्ट्रॉबेरी
- संतरा
- शिमला मिर्च
- अंगूर
- टमाटर
- लीची
- अमरूद
- पालक
- बेरी
- मौसमी
इन सब में अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये सब विटामिन सी का एक अच्छे स्रोत भी माने जाते है।
विटामिन सी स्किन के लिए क्यों फायदेमंद होता है (Vitamin C benefits for skin)
कई बार चेहरा डल और बेजान हो जाता है। धूल मिट्टी प्रदूषण और सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण ऐसे में चेहरे को न्यूट्रीशन की जरूरत पड़ सकती है। चेहरे को चमकदार और निखारने के लिए विटामिन सी की जरूरत पड़ती है।
आइए जानते हैं चेहरे के लिए विटामिन सी क्यों फायदेमंद होता है।
- चेहरे की खोई हुई रंगत को लौटाता है और और एक समान करता है।
- धूप और गर्मी से झुलसे हुए चेहरे को तरोताजा करता है, और सनबर्न से बचाता है।
- ज्यादा उम्र के वजह से चेहरे की स्कीन लूज पड़ने लगती है, यह उसमें कसाव लाता है।
- चेहरे पर निकलने वाले पिंपल और दाग धब्बों से राहत मिलता है।
- अगर आपके चेहरे की नेचुरल ग्लो किसी वजह से खो गई हैं, तो यह उसको वापस लाने में मदद करता है।
- चेहरे में होने वाले फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है।
यहां जाने – निखरी त्वचा के लिए सुबह का जादूई ड्रिंक्स
नजरअंदाज न करें विटामिन सी के नुकसान
हम सभी जानते हैं कि विटामिन सी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी और फायदेमंद होता है, पर विटामिन सी को सही मात्रा में ना लेने पर या ओवरडोज के कारण लाभ की जगह हानि भी हो सकता है। ऐसा किसी भी चीज के साथ ओवरडोज के कारण हो सकता है। तो आइए जानते हैं विटामिन सी को सही मात्रा ना लेने से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
1. नींद में आ सकती है कमी
नींद ना आने की समस्या का कारण बहुत सारा हो सकता हैं। इस समस्या से बहुत सारे लोग ग्रसित भी होते हैं, पर क्या आपको पता है शरीर में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने पर भी आपको नींद ना आने की परेशानी हो सकती है।
2. बॉडी में आयरन की मात्रा ज्यादा होना
शरीर में आयरन की बढ़ोतरी का कारण विटामिन सी का अधिकता भी हो सकता है। बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ने से शरीर में अनेक बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।
3. पाचन तंत्र में गड़बड़ी
पाचन तंत्र हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। विटामिन सी से पाचन तंत्र को अनेकों फायदे मिलते हैं पर इसके ओवरडोज से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है जैसे पेट में ऐंठन, उल्टी आदि। इसलिए सही मात्रा यूज करें।
4. सिर में चक्कर आना
सिर दर्द या सिर में चक्कर आना विटामिन सी के अधिक मात्रा में सेवन करने से भी हो सकता है। इसलिए विटामिन सी का डोज लेने से पहले उसका सही मात्रा सुनिश्चित जरूर कर लें।
5. किडनी को हो सकता है खतरा
विटामिन सी की ज्यादा मात्रा से किडनी खराब होने की संभावना बनी रहती है। शरीर में इसकी मात्रा जब ज्यादा हो जाता है तो धीरे-धीरे किडनी में स्टोर होने लगता है, जिससे किडनी में पथरी होने का भी डर बना रहता है। इसलिए विटामिन सी की सही मात्रा लेने में लापरवाही बिल्कुल ना करें।
विटामिन सी की कितनी मात्रा लेनी चाहिए
- एक वयस्क पुरुष को हर रोज 90 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए।
- महिलाओं को प्रतिदिन 75 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए।
- प्रेग्नेंट महिला को हर रोज 85 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।
- स्तनपान कराने वाली महिला को हर रोज 120 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत पड़ती है।
- टीनएजर (14 -18 वर्ष) ब्वॉय को हर रोज 75 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए।
- टीनएजर (14 -18 वर्ष) गर्ल को हर रोज 65 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए।
सुझाव
ये पोस्ट सिर्फ आपको सामान्य जानकारी के लिए लिखी या बताई गई है। अपने चिकित्सक से सलाह लेकर विटामिन सी का सही मात्रा में सेवन करें।

0 Comments